अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- अम्बेडकरनगर। गांधी जयंती के मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज अकबरपुर के नवीनतम भवन में प्रधानाचार्या रेनू वर्मा का स्वागत किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज अकबरपुर के सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक राम चरित्र जायसवाल ने पुष्प गुच्छ देकर प्रधानाचार्या का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कर्मठ एवं परिश्रमी प्रधानाचार्या रेनू वर्मा के निर्देशन में विद्यालय की छात्राएं नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिक्षिकाएं कुमारी सुदामा, पुष्पा वर्मा, नम्रता रश्मि चौधरी, जुबौरा खातून, सुमन वर्मा, ऊषा कुमारी, रजनी यादव, कुसुमलता, सरिता यादव, सूफिया खातून, इन्द्रसेन, रवीन्द्र कुमार, राधेश्याम, अनिल मिश्र, सत्यवती मिश्रा, कौशिल्या देवी, कनीज फात्मा समेत छात्राएं मौजूद रहीं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.