नए भवन में कब शिफ्ट होगा ब्लड बैंक
रुडकी, मार्च 24 -- सिविल अस्पताल रुड़की परिसर में बना ब्ल्ड बैंक का आधुनिक नया भवन डेढ़ साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। जबकि पुराने ब्लड बैंक भवन की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। विभागीय स्तर पर फाइलों और औपचारिकताओं में मामला उलझने से ब्लड बैंक का स्थानांतरण अब तक अटका हुआ है। पुराने ब्लड बैंक भवन की हालत काफी समय से संतोषजनक नहीं है। पिछले माह औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान पुराने भवन को मानकों के अनुरूप नहीं माना था। निरीक्षण में ब्लड बैंक को जल्द नए भवन में शिफ्ट करने की जरूरत भी बताई गई थी। बावजूद अब तक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में नया भवन उपयोग के बिना खड़ा है और लोगों में इसे लेकर असंतोष बढ़ रहा है। अस्पताल से जुड़े लोगों का कहना है कि जब नया भवन बनकर तैयार है तो उसे चालू करने में इतनी देरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.