नए बैच के आगमन से पहले मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग स्क्वाड पुनर्गठित
पलामू, सितम्बर 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में बैच 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। नए विद्यार्थियों के नामांकन के साथ कॉलेज परिसर में अनुशासन और रैगिंग पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने की जिम्मेदारी भी कॉलेज प्रशासन पर बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप एंटी रैगिंग स्क्वाड का पुनर्गठन किया है। कॉलेज में पूर्व में गठित एंटी रैगिंग स्क्वाड के कई अधिकारियों के स्थानांतरण के कारण वह व्यवस्था प्रासंगिक नहीं रह गई थी। इसके बाद नए सिरे से स्क्वाड का गठन किया गया है, ताकि नए बैच के विद्यार्थियों के आगमन के साथ ही रैगिंग की रोकथाम और निगरानी की व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित की जा सके。
एंटी रैगिंग स्क्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.