जौनपुर, अप्रैल 26 -- डोभी। विकासखंड डोभी की बीडीओ अस्मिता सेन ने कार्यभार संभाल लिया। यहां उनका इस पद पर दूसरा कार्यकाल है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्मिता सेन ने मुक्तिगंज से स्थानांतरण के बाद डोभी ब्लॉक का चार्ज दोबारा ग्रहण किया है। इससे पहले डोभी के खंड विकास अधिकारी के रूप में नन्दलाल कुमार कार्यरत थे। खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने बताया कि ई केवाईसी, मनरेगा योजना, आवास के पात्र लाभार्थीयो को जॉब कार्ड उपलब्ध कराना, क्षेत्र के बने गौशालाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नवागत बीडीओ ने संभाला पद भार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...