नए बीएसए सुरजीत ने कार्यभार ग्रहण किया
महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने यहां अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूर्व बीएसए रिद्धी पांडेय का तबादला हो जाने के बाद शासन ने कानपुर देहात में बतौर बीएसए तैनात रहे सुरजीत सिंह को महराजगंज का बीएसए बनाकर भेजा है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीएसए ने सबसे पहले कर्मचारियों के साथ बैठक की और औपचारिक जानकारी ली।उन्होंने बताया कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता हैं। विद्यालयों में सुंदर शैक्षिक वातारण, गुणवत्तायुक्त शिक्षा, गुणवत्तायुक्त एमडीएम का भोजन, बच्चों व अध्यापकों की नियमित उपस्थिति, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि योजनाओं और कार्यक्रमों में आंकड़ों की बाजीगरी नहीं चलेगी। यह भी पढ़ें- नए बीएसए सुरजीत ने कार्यभार ग्रहण किया योजनाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.