भागलपुर, फरवरी 28 -- कुर्साकांटा । निज प्रतिनिधि वर्षो से भाड़े के मकान में चल रहे उप डाकघर हटिया शिवमंदिर स्थित नऐ बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही नवनिर्मित बिल्डिंग में ग्राहकों का काम प्रारंभ हो गया है। सहायक डाक अधीक्षक रंधीर कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर किराए पर चल रहे डाकघर को नवनिर्मित बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे लोगों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में डाक, बचत खाता, आधार अधारित बैंकिंग, मनी ट्रांसफर तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि प्राप्त करने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही ग्राहकों को बेहतर काउंटर, बैठने की सुविधा, बिजली, एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इतना ही नहीं किराए पर चलने के कारण विभाग को नुकसान भी हो रहा था। मौके पर पोस्टमास्टर अशोक कुमार स...