अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नए बिजली विधेयक, स्मार्ट मीटर योजना और यूपी सरकार के बिजली के निजीकरण के फैसले के विरोध में किसान, श्रमिक, कर्मचारी संगठनों और आम उपभोक्ताओं का लाल डिग्गी बिजली कार्यालय पर 9 दिसंबर से महापड़ाव है। सोमवार की शाम को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर लाल डिग्गी बिजली घर के प्रागंण में नए बिजली एवं बीज विधेयक का विरोध किया गया। करीब साढ़े पांच बजे किसान एवं कर्मचारी संगठनो़ के प्रमुख नेताओं ने मिलकर इन कानूनों के मसौदे की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत ने कहा कि केंद्र सरकार जो नया बिजली बिल लेकर आई है उसमें बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण को सरकारी क्षेत्र से समाप्त कर निजी कंपनियों को सौंपने का प्रावधान है। इस काले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.