अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को देशभर में किसान, मजदूर और श्रमिक संगठन नए बिजली संशोधन बिल और बीज विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराएंगे। जिले के किसान, मजदूर, श्रमिक और कर्मचारी संगठन शाम 4:30 बजे लाल डिग्गी बिजली कार्यालय पर एकत्र होकर केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए इन विधेयकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इसी के साथ गांवों में भी कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया जाएगा। इधर, जिले के किसान-मजदूर-कर्मचारी संगठनों और आम बिजली उपभोक्ताओं ने एक साझा मंच बनाकर बिजली विधेयक, स्मार्ट मीटर योजना और बिजली निजीकरण के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। 9 दिसंबर को लाल डिग्गी पर महापड़ाव आयोजित करेगा। जिसमें जिले के प्रमुख किसान, मजदूर और कर्मचारी यूनियन शामिल होंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.