लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ। संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय अपील पर शुक्रवार को किसानों और श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। क्रांतिकारी किसान यूनियन, भाकियू (श्रमिक जनशक्ति) और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति समेत कई संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक पर इकट्ठा होकर नये बिजली विधेयक और बीज विधेयक की वापसी की मांग को लेकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में नये बिजली विधेयक, बीज विधेयक, चारों लेबर कोड और वीबी-जीराजी अधिनियम जैसे कानूनों को जनविरोधी बताते हुए इन्हें तत्काल रद्द करने की मांग की गई है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने चेतावनी दी कि बिजली का निजीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.