नई दिल्ली, जून 4 -- अगर पोर्टफोलियो में सुजलॉन एनर्जी के शेयर हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, सुजलॉन एनर्जी ने कारोबार विस्तार का ऐलान किया है। सुजलॉन 2.0 के तहत कंपनी अब केवल विंड टरबाइन निर्माता नहीं रहेगी बल्कि सोलर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और अन्य रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्युशंस में भी विस्तार करेगी। कंपनी की इस घोषणा के बाद गुरुवार को सुजलॉन के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी देखी गई। हालांकि, ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर अभी और मुनाफा देगा। आइए डिटेल जान लेते हैं।सुजलॉन के शेयर का परफॉर्मेंस बीएसई पर 54.38 रुपये की पिछली क्लोजिंग के बाद गुरुवार को शेयर 55.75 रुपये तक गया। यह करीब 3 पर्सेंट का उछाल है। ब्रोकरेज फर्म JM Financial के अनुसार सुजलॉन के शेयर Rs.65 तक जा सकते हैं। यह करीब 20 फीसदी के उछाल का अनुमान है। जू...