नोएडा, जुलाई 26 -- नोएडा, उदय सिंह। अमेरिका द्वारा हाल ही में 10 फीसदी टैरिफ बढ़ाए जाने के बावजूद शहर के निर्यातकों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। उद्यमियों ने कहा कि पिछले साल अमेरिकी टैरिफ रणनीति से प्रभावित होने के बाद उन्होंने अपनी योजना बदली थी। उन्होंने अमेरिका पर निर्भरता कम करने के लिए नए बाजार मजबूत किए हैं। निर्यातकों का कहना है कि इस साल वे अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर सकते। उन्हें आशंका थी कि अमेरिका कभी भी टैरिफ बढ़ा सकता है, इसलिए पहले से तैयारी की गई थी। नोएडा अपैरल क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने बताया कि जिलेभर से अब तक करीब 55 हजार करोड़ रुपये का अपैरल का निर्यात होता है। इस निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा पहले अमेरिका को जाता था। लेकिन अब निर्यातकों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। उन्होंने यूके और साउथ अफ्रीका जैसे न...