नए बस टर्मिनल के लिए अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज
रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नए बस टर्मिनल निर्माण में बाधक बनी करीब 48 दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र में मुनादी कराकर दुकानदारों को 27 जून तक अतिक्रमण स्वयं हटाने की अंतिम चेतावनी दी गई। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत बुधवार को ई-रिक्शा में लाउडस्पीकर लगाकर क्षेत्र में मुनादी कराई गई और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि 27 जून तक दुकानदार स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। कार्रवाई में होने वाला खर्च भी संबंधित अतिक्रमणकारियों से वसूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.