नए बस अड्डे से दौलतपुरा एलिवेटेड रोड के निर्माण की सीएम से चर्चा
गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। भाजपा सांसद ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर नए बस अड्डे से दौलतपुरा एलिवेटेड रोड के निर्माण कराने पर चर्चा की। सांसद अतुल गर्ग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सांसद ने विशेष रूप से नए बस अड्डे से दौलतपुरा तक एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को संस्तुति प्रेषित किए जाने का अनुरोध किया। सांसद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि एलिवेटेड रोड बनने से यातायात का दबाव कम होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। सांसद के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मौखिक रूप से आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को संस्तुति देंगे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.