बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान व नामांकन अभियान को लेकर गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने बैनर और स्लोगन के माध्यम से गांवों में जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने पर जोर दिया।जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली गई रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और स्लोगन के माध्यम से "सब पढ़ें, सब बढ़ें" का संदेश दिया। रैली विद्यालय परिसरों से शुरू होकर आसपास के गांवों में भ्रमण करते हुए लोगों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं जैसे निःशुल्क शिक्षा, पुस्तकें, ड्रेस एवं मध्यान्ह भोजन की जानकारी दी गई। रैली के दौरान शिक्षकों एवं कर्मियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों ...