नए फुट ओवरब्रिज के नीचे से 38 हजार की शराब बरामद
बक्सर, सितम्बर 29 -- पेज तीन के लिए -- बक्सर, हमारे संवाददाता। आरपीएफ ने मंगलवार को नए फुट ओवरब्रिज व रेलवे ट्रैक के समीप से छह लावारिस प्लास्टिक की बैग से 104 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब की कीमत लगभग 38 हजार रुपए है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि लगातार इसकी सूचना मिल रही थी कि ट्रेन के माध्यम से शराब की तस्करी की जा रही है। इसे देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। बताया कि सूचना प्राप्त हुई के नए फुट ओवरब्रिज और रेलवे पटरी के बीच छह प्लास्टिक का बैग फेंका हुआ है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बैग को कब्जे में लिया। उसकी जांच की गई। जिसमें अलग-अलग विदेशी ब्रांड के शराब की बोतल बरामद हुई। बताया कि बरामद शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाने को सुपुर्द कर दिया गया। (बक्सर से नवीन पाठक)
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.