कोडरमा, मार्च 1 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। डोईयांडीह विद्युत उपकेंद्र से नए फीडर के निर्माण कार्य को लेकर रविवार को संबंधित क्षेत्रों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि डोईयाडीह पावर हाउस से वीआईपी आश्रम रोड के लिए एक नई फीडर लाइन निकाली जा रही है। यह कार्य तेजी से प्रगति पर है और संभावना है कि रविवार तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी दो से तीन दिनों में नई फीडर को पूरी तरह से अलग कर चालू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, नई फीडर शुरू होने के बाद आश्रम रोड, सुभाष चौक और नवादा बस्ती क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इ...