नए फादर डीन रफायल केरकेट्टा का दिलायी गई शपथ
सिमडेगा, मई 31 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ आरसी मिशन चर्च परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर नए फादर डीन रफायल केरकेट्टा का शपथ ग्रहण कराया गया। इसके अलावा एसिस्टेंट के रूप में फादर यूजिन टोप्पो को शपथ ग्रहण कराया गया। मालूम हो कि इससे पूर्व लचरागढ़ भिखारिएट के डीन व पल्ली पुरोहित के रूप में फादर राजेश केरकेट्टा नियुक्त थे तथा कार्यकाल पूरा होने के बाद सिमडेगा धर्म बिशप के निर्देशानुसार फादर रफायल केरकेट्टा को फादर डीन एवं पल्ली पुरोहित नियुक्त किया गया। मौके पर फादर राजेश केरकेट्टा ने नए डीन को गिरजाघर की चाभी एवं रजिस्टर सौपंते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- खालीजोर चर्च में परम प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.