पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर। जीएलए कॉलेज की नई महिला प्राचार्य के रूप में डॉ जसवीर बग्गा के पदभार ग्रहण करने पर कई जनप्रतिनिधियों और छात्र नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्या दुबे, जितेंद्र कमलापुरी, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष आशीष ठाकुर तथा जीएलए कॉलेज अध्यक्ष रिशु दुबे ने डॉ जसवीर बग्गा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और विकास को नई गति मिलेगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ बग्गा के अनुभव और मार्गदर्शन से कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और छात्र-हित से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.