हाजीपुर, जनवरी 6 -- लालगंज । सं.सू. अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय में पूर्व प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह की विदाई हुई। नए प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार के सभी विभाग के शिक्षक शिक्षकेतर ने एक दूसरे को आदर सम्मान के सांथ उन्हें अंग वस्त्र शॉल और फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मान के सांथ विदाई व पदभार ग्रहण कराया। दोनों प्राचार्य ने गले मिलकर एक दूसरे का सम्मान किया। वहीं उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रचार्य डॉ विनय कुमार सिंह की उनकी प्रसंशा करते हुए कहा कि इनके द्वारा कॉलेज में दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी जितनी भी प्रशंसा किया जाए कम होगा। वहीं डॉ विनोद कुमार को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों को निर्वहन करने की बात कही। समारोह में प्रो राघवेंद्र कुमार सिंह, प्रो. हरि किशोर सिंह, प्रो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.