धनबाद, दिसम्बर 28 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज को शनिवार को नया प्राचार्य मिल गया। डॉ रामकृष्ण महतो ने कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्राचार्य कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में उन्होंने अधीक्षक सह निवर्तमान प्राचार्य डॉ डीके गिंदोरिया से कार्यभार संभाला। इस अवसर पर वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार, पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार तिवारी सहित दिलीप झा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने नए प्राचार्य को शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के बाद डॉ रामकृष्ण महतो ने कहा कि वे कॉलेज और अस्पताल की शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.