नए प्राचार्य के रूप में डॉ बलदेव राम ने संभाला पदभार
चतरा, मई 30 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को नए प्राचार्य के रूप में डॉ. बलदेव राम ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल से कार्यभार संभाला। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. बलदेव राम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। पदभार संभालने के बाद डॉ. राम ने कहा कि महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नए प्राचार्य को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में महाविद्यालय की निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.