खगडि़या, अप्रैल 10 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम अंचल कार्यालय में प्रभार संभालने के बाद नए प्रभारी अंचलाधिकारी शशिकांत कुमार ने शुक्रवार से लंबित मामलों के निपटारे की दिशा में पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने एक माह से लंबित पड़े आवेदनों और फाइलों का निष्पादन कराया। बताया जाता है कि पिछले एक महीने से अंचल कार्यालय में आम लोगों के कार्यों से संबंधित फाइलों का अंबार लग गया था। कई महत्वपूर्ण आवेदन सीओ के अभाव में लंबित पड़े थे। प्रभारी सीओ के पदभार ग्रहण करते ही इन मामलों पर कार्रवाई शुरू की गई, जिससे आवेदकों को राहत मिली। प्रभारी अंचलाधिकारी शशिकांत कुमार ने बताया कि उन्हें गोगरी, परबत्ता, बेलदौर और चौथम अंचल के साथ-साथ बंदोबस्त कार्यालय का भी प्रभार सौंपा गया है। ऐसे में उन्होंने व्यवस्था बनाई है कि प्रत्येक शुक्रवार...