नए प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिया प्रभार
मुंगेर, जुलाई 9 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड कृषि कार्यालय में बुधवार को प्रभारी कृषि पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने नए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र चौधरी को प्रभार सौंपा। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि, किसानों की समस्या का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। किसानों को समय पर बीज उपलब्ध करवाना, उर्वरक की समस्या का समाधान करना सहित कृषि से संबंधित किसानों की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मौके पर प्रखंड समन्वयक शंभू कुमार, मुरारी कुमार कृषि सलाहकार राजीव कुमार, पंकज कुमार परिचारिका रेणु कुमारी सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 14 प्रखंडों में नये प्रखंड शिक्षा अधिकारी मिले, डीएम ने जारी किया आदेश यह भी पढ़ें- Katihar News: प्रखंड कृषि पदाधिकारी को स्थानांतरण पर दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.