सिमडेगा, जनवरी 22 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में मनोज उरांव ने औपचारिक रूप से अपना योगदान दिया। मौके पर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का बीडीओ ने बुके देकर किया स्वागत किया। मौके पर उपस्थित बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी सहित प्रखंड के पीडीएस डीलरों ने सामूहिक रूप से बुके भेंट कर नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का स्वागत किया।सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज उरांव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,विशेषकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने पीडीएस डीलरों से सहयोग की अपील भी की। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.