घाटशिला, अप्रैल 5 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड सभागार में शनिवार को एक समारोह में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को विदाई दी गई और नए आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार तुबिद का स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता अंचल अधिकारी नवीन पुरती ने की। फेयर प्राइस दुकानदारों की ओर से दोनों पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप महतो ने राकेश कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए नए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव दिलीप राणा, महिला समूह की अध्यक्ष हीरामनी हांसदा, मलय कुमार मोहंती, हरिशंकर महतो, रंजीत कुमार दास, अब्दुल रशिद, पंचानन महतो, विश्वनाथ मल्लिक, मदन महतो, गुणाधार माइती समेत अन्य उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.