कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ईपीएफओ-3.0 पोर्टल की शुरुआत हो गई है। कानपुर के क्षेत्रीय ऑफिस में इस महीने आए करीब 15 हजार पीएफ निकासी के दावों का निस्तारण किया जाने लगा है। पिछले करीब एक महीने से अपने पीएफ की आंशिक निकासी करने वालों के क्लेम फंसे थे। अब नए नियमों के तहत दावों का निस्तारण हो रहा है।

नए नियमों के तहत दावों का निस्तारण ईपीएफओ ऑफिस के अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल अपग्रेड होने से पहले जो दावे आए थे, उनका निस्तारण शुरू हो गया है। अब जो नए क्लेम आएंगे, उनका तेजी से निस्तारण होगा। एक अगस्त के बाद इनमें तेजी आएगी। उमंग ऐप के माध्यम या वेबसाइट से ईपीएफओ की सेवा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले डिजिटल फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। यह सुविधाा शुरू हो गई है। मोबाइल से ऐसा करने के लिए आधार ऐप और आधार फेस रीडिंग ऐप को इंस्...