धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड राज्य ओलंपियाड-2025 प्रथम चरण की परीक्षा 28 मार्च को होगी। सात, आठ व नौवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा देंगे। धनबाद में सातवीं कक्षा के 161, आठवीं कक्षा के 267 व नौवीं कक्षा के 383 यानी कुल 811 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस वर्ष से ओलंपियाड परीक्षा में बदलाव किया गया है। ओलंपियाड में अब पांच विषयों की परीक्षा अलग-अलग नहीं ली जाएगी। अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान विषय को मिलाकर संयुक्त प्रश्न-पत्र के आधार पर ओएमआर शीट पर परीक्षा होगी। जेसीईआरटी से मिले पत्र के आधार पर जिला शिक्ष पदाधिकारी अभिषेक झा ने निर्देश जारी किया है। ओलंपियाड-2025 परीक्षा के लिए जिन छात्र-छात्राओं ने एक या एक से अधिक विषयों के लिए निबंधन कराया है। वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.