पीलीभीत, जून 2 -- पीलीभीत। जिलेभर में नए पेराई सीजन की गन्ना विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी श्रृंखला में जनपद की सभी चीनी मिलों में मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। ताकि चीनी मिलों में पेराई कार्य पूरी क्षमता से चल सकेगा। डीसीओ ने पूरनपुर मिल का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य के बारे में जानकारी हासिल की। जनपद में एलएच चीनी मिल पीलीभीत, बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा, दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, दि किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर संचालित हो रही हैं। नए पेराई सत्र 2026-27 को लेकर गन्ना विकास विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वर्तमान समय में जीपीएस आधारित गन्ना सर्वे किया जा रहा है। वहीं चीनी मिलों में मशीनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि गन्ना पेराई करने में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा नहीं होगा। डीसीओ खुशीराम ने कि...