नए पुल से महिला समेत दो यमुना में कूदे, पीएसी ने बचाया
प्रयागराज, मई 27 -- नए यमुना पुल से बुधवार को एक महिला समेत दो लोगों ने यमुना में छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लगातार दो घटनाओं से नए यमुना पुल पर अफरातफरी रही। पुलिस के अनुसार, करेलाबाग की महिला ने पारिवारिक विवाद में नए पुल से यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को गिरते देख पीएसी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी दौरान बलुआघाट के एक युवक ने भी पुल से छलांग लगा दी। पीएसी जवानों ने युवक को भी बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया। यह भी पढ़ें- सोढिया पटपर घाट पर फिर गई जान, 24 घंटे बाद मिला युवक का शव कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.