प्रयागराज, जनवरी 11 -- नए यमुना पुल पर शुक्रवार देर रात वहां ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। वह रेलिंग की मरम्मत कर रहे मजदूर के साथ खड़ा था। एडीए कॉलोनी निवासी नवनीत कुमार श्रीवास्तव (52) नए यमुनापुल पर पिछले 10 वर्षों से सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। शुक्रवार देर पुल की रेलिंग की मरम्मत का काम चल रहा था। उनकी ड्यूटी मरम्मत वाली जगह पर थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद मजदूरों ने उन्हें इलाज के लिए एसआरएन इलाज के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का सात वर्षीय पुत्र है। पत्नी अवंतिका श्रीवास्तव सहित घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना में एक अन्य कर्मचारी भी घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.