गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। वर्ष 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवास कविराज ने बुधवार को आधिकारिक रूप से गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह पंचकूला के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे, जहां से स्थानांतरित होकर वे अब गुरुग्राम पहुंचे हैं। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद नए पुलिस आयुक्त एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने गुरुग्राम पुलिस के तमाम आला अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने शहर की मौजूदा कानून व्यवस्था, अपराध के ग्राफ, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की स्थिति और पुलिस की कार्यप्रणाली का बारीकी से फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आम जनता की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील और अपराध...