संभल, अप्रैल 28 -- यूपी पुलिस भर्ती के तहत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 188 स्थानीय और अन्य जिलों से आए 655 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को जिले के 17 थानों में तैनात किया गया है। लंबे समय से पुलिस बल की कमी से जूझ रहे थानों के लिए यह एक बड़ी मजबूती साबित होगी। नई तैनाती के साथ अब कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सकेगा। पुलिस विभाग को उम्मीद है कि बढ़े हुए मानव संसाधन से अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी और जनता को बेहतर सुरक्षा माहौल मिलेगा। जिले में गश्त व्यवस्था को भी खासतौर पर मजबूत किया गया है। यह भी पढ़ें- कोतवाली में 30 रंगरूट सिपाही किए गए तैनात एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार, सभी नए पुलिसकर्मियों को रात 9 बजे से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे रात के समय होने वाले अपराधों पर ...