कन्नौज, जून 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भाजपा के निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी के आवास पर आयोजित बैठक में पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश स्तर पर हुए मनोनयन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं में उत्साह का संचार होगा। विपिन द्विवेदी ने कहा कि नेतृत्व के निर्णय से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में और तेजी आएगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, संजय राय व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को संगठन में दायित्व मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। बैठक में मौजूद सौरभ सैनी, रजत त्रिपाठी, रिंकू दीक्षित, पियूष गुप्ता, परशुराम देवल, शिवम त्रिपाठी, सुमित व रमन आदि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का सं...