कन्नौज, अगस्त 9 -- सौरिख, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) में संगठन विस्तार को लेकर रविवार को अहम कदम उठाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.तरुण शर्मा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने योगेन्द्र सिंह को जिला महामंत्री, प्रांशू सिंह व अनुज सिंह को जिला सचिव बनाया गया है। वहीं धीरज शर्मा को तहसील छिबरामऊ का अध्यक्ष, अंकित शर्मा को तहसील उपाध्यक्ष तथा विमलन चतुर्वेदी को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और किसानों के हक की लड़ाई को और तेज करने की अपेक्षा है। मनोनयन की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मि...