नोएडा, अक्टूबर 22 -- दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर बसने वाले नए नोएडा के लिए आपसी सहमति से जमीन देने वाले किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक सात गांवों के करीब 350 किसानों ने सहमति पत्र प्राधिकरण को सौंप दिया है। इन 350 किसानों की 80 हेक्टेयर जमीन है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि दीवाली बाद बैनामे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछले महीने हुई बोर्ड बैठक में नए नोएडा के किसानों के लिए जमीन अधिग्रहण को मुआवजा दर तय कर दी गई थी। इस संबंध में मिनिट्स भी जारी कर दिए गए हैं। अब प्राधिकरण ने जमीन लेने के लिए गांवों में शिविर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले बीते एक महीने में प्राधिकरण के अधिकारी करीब 50 गांवों के प्रधान व लोगों के साथ बैठक कर चुके हैं। इस बैठक में आपसी सहमति से जमीन लेने की चर्चा की गई। प्राधिकरण...