नोएडा, मई 17 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। अखिल भारतीय किसान सभा गौतमबुद्ध नगर इकाई द्वारा रविवार को नए नोएडा क्षेत्र के भरना गांव में किसान पंचायत आयोजित की गई। प्रभावित गांवों के किसानों ने नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार 20 फीसदी विकसित भूखंड, सर्किल रेट में वृद्धि और चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग की है। कैप्टन खेमचंद ने कहा कि भूमि के सर्किल रेट तत्काल बढ़ाए जाए। नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार चार गुना मुआवजा दिया जाए तथा किसानों को 20 फीसदी विकसित भूखंड प्रदान किए जाए। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के समीप गाजियाबाद में सर्किल रेट लगभग 9000 रुपये प्रति वर्गमीटर है तथा गोरखपुर में भी किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया गया, लेकिन गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले के किसानों के साथ भेदभाव क...