नोएडा, अप्रैल 21 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर बसने वाले नए नोएडा के लिए तैयारी शुरू हो गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के लिए जल्द समिति बनाई जाएगी। कागजों में नए नोएडा को दादरी-नोएडा-गाजियाबाद-विशेष निवेश क्षेत्र-का नाम दिया गया है। इसी महीने हुई बोर्ड बैठक में नए नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा दर तय की जा चुकी है। यमुना प्राधिकरण के बराबर मुआवजा दरें तय की गई हैं। अब बोर्ड बैठक के मिनट्स जल्द आने की उम्मीद है। मिनट्स जारी होते ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश का कहना है कि अधिग्रहण से संबंधित काम के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी की देखरेख में किसानों से आपसी सहमति से जमीन लेने से लेकर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.