नए नोएडा में अवैध निर्माण रोकने के लिए समय तय होगा
नोएडा, मई 4 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। नए नोएडा में तेजी से अवैध निर्माण हो रहा है। इसको रोकने के लिए प्राधिकरण एक कट ऑफ डेट यानि एक समय सीमा तय करेगा। इस समय सीमा के बाद जो भी निर्माण होगा, वह अवैध माना जाएगा। दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर नया नोएडा बसाया जाना है। इसको दादरी-नोएडा-गाजियाबाद-विशेष निवेश क्षेत्र का नाम दिया गया है। प्राधिकरण ने पिछले महीने जमीनों के अधिग्रहण के लिए मुआवजा दर तय कर दी थीं। पिछले महीने हुई बोर्ड बैठक में यह तय किया गया था कि नए नोएडा क्षेत्र के किसानों को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लागू दरों के समान ही मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कटऑफ तय होने के बाद बैनामा कराने वाले लोगों को मूल किसान भी नहीं माना जाएगा। अधिकारियों की मानें तो यूपी कैबिनेट ने 18 अक्तूबर 2024 को नए नोएडा के मास्टर प्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.