नोएडा, मई 20 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। नए नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में अगले महीने से तेजी आने की उम्मीद है। इसके लिए प्राधिकरण ने तीन तहसीलदार शासन से मांगे हैं। नया नोएडा 80 गांवों की जमीन पर बसाया जाना है। जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा दर पहले ही तय हो चुकी हैं। पिछले महीने हुई बोर्ड बैठक में नए नोएडा में जमीन लेने के लिए मुआवजा दर तय कर दी गई थीं। ये दरें यमुना क्षेत्र के बराबर रखी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगले महीने से 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होगा जमीन अधिग्रहण के लिए प्राधिकरण ने एक हजार करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। कागजों में नए नोएडा को दादरी-नोएडा-गाजियाबाद-विशेष निवेश क्षेत्र-का नाम दिया गया...