नोएडा, अप्रैल 7 -- New Noida News : नोएडा प्राधिकरण द्वारा दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर बसाए जाने वाले नए नोएडा के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। नए नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए प्राधिकरण ने यीडा क्षेत्र के बराबर दरें तय की हैं। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन का अधिग्रहण होगा। जमीन अधिग्रहण के लिए प्राधिकरण ने 1000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। यह निर्णय सोमवार को हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिया गया। कागजों में नए नोएडा को दादरी-नोएडा-गाजियाबाद-विशेष निवेश क्षेत्र का नाम दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों से आपसी सहमति से जमीन लेने का प्रयास किया जाएगा। यूपी कैबिनेट से मंजूरी के बाद पिछले डेढ़ साल से ज्यादा समय से यहां की जमीन के लिए मुआवजा दरें तय करने का इंतजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.