हापुड़, फरवरी 25 -- रजिस्ट्रार कार्यालय में लागू किए गए नए नियमों के चलते बैनामा रजिस्ट्रेशन कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड का ऑनलाइन सत्यापन और अंगूठे के स्कैन की लंबी प्रक्रिया के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। अधिवक्ता अर्जुन शर्मा ने बताया कि पहले जहां बैनामा प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो जाती थी, वहीं अब तकनीकी जांच में अधिक समय लगने से कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना करीब 60 लोग बैनामा कराने पहुंचते हैं, लेकिन सिस्टम की धीमी गति के कारण केवल लगभग 40 बैनामे ही हो पा रहे हैं, जबकि करीब 20 लोगों को निराश होकर अगले दिन फिर से आना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और दूरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.