हमीरपुर, मार्च 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। देश में कल से लागू होने वाले नए नियमों से कहीं खुशी तो कहीं गम जैसा माहौल है। दिहाड़ी मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के फैसले से जहां मजदूर वर्ग की बल्ले-बल्ले है, वहीं टायर-ट्यूब, इंडेक्शन चूल्हा, पाइप और कुछ दवाओं की गई मूल्यवृद्धि से अन्य वर्ग अभी से परेशानी महसूस करने लगा है। देश में एक अप्रैल यानी बुधवार से नए नियम लागू हो जाएंगे। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक अब दिहाड़ी मजदूरों की मजदूरी में इजाफा किया गया है। इसमें कुशल मजदूरी की मजदूरी 14 और अकुशल की 10 रुपए बढ़ाई गई है। हालांकि इस बढ़ोत्तरी को लेकर मजदूर वर्ग में भी मिलीजुली प्रतिक्रिया है। संविदा बिजली कर्मचारी संघ के रणबहादुर यादव का कहना है कि यह मामूली बढ़ोत्तरी है। लेकिन कुछ न होने से जो कुछ हुआ है वो ठीक है। सरकार को इसमें और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.