नए नालों का निर्माण भी महीनों बाद अधूरा
गोंडा, जून 1 -- गोण्डा, संवाददाता। मानसून की दस्तक से पहले शहर को जलभराव से बचाने की तैयारियां इस बार बड़ी चुनौती बन गई हैं। पालिका क्षेत्र के 27 वार्डों से जुड़े 22 प्रमुख नालों की सफाई का कार्य अभी शुरु नहीं हो सका है। हालात यह हैं कि जिन नालों की सफाई अब तक पूरी हो जानी चाहिए थी, उनमें अभी गाद और कचरे का अंबार जमा है। दूसरी ओर, नए नालों के निर्माण कार्य भी महीनों से अधूरे पड़े हैं, जिससे बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था चरमराने का खतरा बढ़ गया है। जिले में प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो चुका है। शुरुआती बारिश में ही कई स्थानों पर जलभराव की शिकायतें सामने आने लगी हैं। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले नालों व सीवर लाइनों की सफाई कराई जाए ऐसे में नगर पालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती नालों की सफाई और अधूरे निर्माण कार्यों को समय रहते पूरा करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.