नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- गुजरात कैडर के 2024 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अफसर ताले अभिषेक प्रमोद ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। कच्छ में भचाऊ के प्रांत अधिकारी (असिस्टेंट कलेक्टर) ताले अभिषेक प्रमोद के सीधे जमीनी स्तर पर उतरकर काम करने की सख्त शैली की काफी तारीफ हो रही है। एक ताजा मामले में उन्होंने गुप्त रूप से आधी रात में अवैध खनन वाली जगह पर छापा मारा। रात भर चले इस बड़े अभियान में कई वाहन जब्त किए गए और करोड़ों के माफिया नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। इस तरह उन्होंने युवा सिविल अफसरों के सामने फील्ड में उतरकर प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने और निडरता की शानदार मिसाल पेश की है। उन्होंने अगस्त में यह पद संभाला था। भचाऊ से पहले वह करीब सवा साल तक पालनपुर में बनासकांठा में सुपरन्यूमेरी असिस्टेंट कलेक्टर थे।कौन हैं ताले अभिषेक प्रमोद महाराष्ट्र ...