कानपुर, मई 18 -- कानपुर। जैन समाज की ओर से 19 से 24 मई तक प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक नए दृष्टिकोण वाला शिविर बृजेंद्र स्वरूप पार्क में लगाया जा रहा है। इसके लिए छह हजार से अधिक ने पंजीकरण कराया है। सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के मार्गदर्शन में इसे आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से शरीर की मानसिक एवं शारीरिक बीमारियां जैसे मानसिक तनाव, डिप्रेशन, अर्थराइटिस, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड, शुगर, जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- मानसिक रुप से अस्वस्थ लोगों को दी कानून की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...