प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता कलक्ट्रेट परिसर में लगी घड़ी एक बार फिर चलेगी, लेकिन इस बार इतिहास शायद बदल जाएगा। अंग्रेजों के जमाने की लगी इस घड़ी के सामान न मिलने के कारण यहां ऐसी ही दूसरी घड़ी लगाने की तैयारी चल रही है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान वो बंद घड़ी को देखने के लिए छत पर गईं। आगे तक का सफर बांस की सीढ़ियों से पार होना था। इसलिए वो वहां नहीं गईं, लेकिन डीएम मनीष कुमार वर्मा को इस घड़ी को फिर से ठीक कराने के निर्देश दिए।इसके बाद संगम सभागार में मंडलायुक्त ने निरीक्षण शुरू किया। एडीएम सिटी कार्यालय में पांच साल से पुराने मामलों का निस्तारण कराने, खाद्य सुरक्षा के जुड़े मामलों जिसमें रिपोर्ट असंतोषजनक नहीं है, उसे तत्काल निस्तारित करने, गंभीर प्रकरणों में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.