गिरडीह, दिसम्बर 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। बुधवार को जमुआ थाना स्थित कार्यालय कक्ष में जमुआ साहू समाज के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी विभूति देव का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर जमुआ साहू समाज के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी विभूति देव को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर साहू समाज के सदर अध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने थाना प्रभारी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उनके प्रयासों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर थाना प्रभारी विभूति देव ने इस सम्मान के लिए साहू समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच मजबूत संबंध एक सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी साहू समाज के पदाधिकारियों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.