सासाराम, अप्रैल 15 -- रोहतास। नवपदास्थापित थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बुधवार को थाने में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। तत्पश्चात इलाके का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिक जिम्मेदारी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.