गंगापार, अप्रैल 8 -- शंकरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक एसीपी यशपाल सिंह के स्थानांतरण के बाद सुशील कुमार दुबे ने बुधवार को थानाध्यक्ष शंकरगढ़ का पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त थानाध्यक्ष का नगर के व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने कहा कि वह वर्ष 2017 से जनपद प्रयागराज में विभिन्न थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शंकरगढ़ क्षेत्र में शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.