नए तरीकों से ठग रहे साइबर फ्रॉड, अलर्ट रहें सीए
कानपुर, जून 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सीपीई स्टडी सर्किल, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की ओर से तृतीय सतत व्यावसायिक शिक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को हरिहर नाथ शास्त्री स्मारक भवन, खलासी लाइन में हुआ। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के समक्ष उभरती साइबर चुनौतियों व एआई आधारित ऑडिट प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथि एसीपी क्राइम डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सीए बिरादरी को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, डेटा सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि सीआईआरसी के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने कहा कि बदलते व्यावसायिक परिवेश में सीए को नई तकनीक एवं आधुनिक कार्यप्रणालियों को अपनाना जरूरी है। कार्यक्रम का आयोजन दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.